फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Against villagers protesting against Kotedar

ग्रामीणों का खिलाफ कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Against villagers protesting against Kotedar
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
 उपभोक्ताओं को पूरा राशन न देने और अधिक दाम वसूलने सहित तमाम आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

मरौरी विकास खंड के गांव पिपरिया अगरू के ग्रामीण प्रधानपति रामचंद्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार नत्थूलाल समय से राशन का उठान नहीं करते और उपभोक्ताओं को पूरी सामग्री नहीं देते। इसके साथ ही राशन के अधिक दाम वसूलने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्ति कार्यालय के बाबूओं की मिलीभगत के कारण बिना प्रधान से सत्यापित कराए ही वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कोटा निलंबित कर कोटेदार और विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की जांच कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में अमित कुमार, नरेंद्र कुमार, सुखलाल, सुरेंद्र पाल, पुत्तूलाल, हीरालाल, हरीओम, नरेश, गोकरन, सोमवती, ब्रजेश, प्रभुदयाल सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed