फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After throwing the body, it was cut into six pieces again

Pilibhit News: शव फेंकने के बाद दोबारा जाकर किए छह टुकड़े

Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
After throwing the body, it was cut into six pieces again
पीलीभीत। बिथरा गांव के पूरनलाल उर्फ सागर की हत्या के बाद शव के बर्बरता से टुकड़े करने की घटना में चौथा नाम भी सामने आया है। पुलिस की टीमें चौथे आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। वहीं, आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की सनसनीखेज कहानी बताई। आरोपियों ने बताया कि गला दबाने से मौत के बाद पूरनलाल के शव को पुल के नीचे ले जाकर फेंक आए। गांव लौटने पर दोबारा योजना बनाकर पहुंचे और शरीर के छह टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंका।
विज्ञापन


न्यूरिया के बिथरा गांव में 10 मार्च की रात को घर से जाने के बाद अगवा हुए पूरनलाल उर्फ सागर (16) पुत्र रामबहादुर का पांचवें दिन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे न्यूरिया क्षेत्र के मडरिया गांव के निकट रोहतनिया पुल के नीचे शव मिला था। बोरे में बंद शव को बाहर निकालने पर शरीर के छह टुकड़े मिले थे। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय ने अफसरों के साथ मौका मुआयना कर घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं गईं। परिजनों ने गांव के लोगों पर रंजिश में हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस मामले में पूरनलाल के पिता रामबहादुर की ओर से 12 मार्च को न्यूरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपियों के नाम शामिल कर हत्या की धारा बढ़ाई गई थी। मामले में शनिवार को पुलिस ने बिथरा गांव के बॉबी, शिवम और अमरिया के कैमोर गांव के प्रमोद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। हत्या में प्रयुक्त बंका और एक बाइक भी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 10 मार्च को तीनों ने जमकर शराब पी। रात करीब 11 बजे पूरनलाल घर से निकलकर जाता हुआ दिखा। इसपर आरोपियों ने मारपीट करने का इरादा बनाकर उसे पकड़ लिया। गांव के बाहर ले जाकर उसकी पिटाई की। इस दौरान गला दबाने से उसकी मौत हो गई। इसपर आरोपी शव को बाइक से रोहतनिया पुल के पास ले गए और फेंक दिया। वहीं, शव को पुल के नीचे फेंककर गांव लौटने के बाद हत्या के बारे में शिवम को बताया। इसपर चार लोगों ने उसको काटने की योजना बनाई। बॉबी बकरे, मुर्गे काटने का काम करता था। रात को ही चारों आरोपी दोबारा पुल के नीचे पहुंचे और शव को बर्बरता के साथ काटा। हाथ, पैर, सिर को अलग-अलग कर टुकड़ों को बोरे में बंद कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी घर आ गए।
000
गला दबाने और अधिक खून बहने की हुई थी पूरनलाल की मौत
मृतक पूरनलाल के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमाॅर्टम किया था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने और गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। शव का शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया था। अब पुलिस प्रकाश में आए चौथे आरोपी को पकड़ने के प्रयासों में जुटी है। चौथा आरोपी भी बिथरा गांव का बताया जा रहा है।

000
एक लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे आरोपी
एक साल पहले हुई मारपीट में आरोपी शिवम पक्ष की ओर न्यूरिया थाने में मृतक पूरनलाल समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चार्जशीट लगाने के बाद कुछ दिन पूर्व न्यायालय से समन आए थे। पुलिस की पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि आरोपी पक्ष मुकदमे में समझौता करने में पूरनलाल से एक लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed