{"_id":"661ae8f21e3145f7290e7e04","slug":"after-the-training-enthusiasm-for-voting-was-visible-among-the-employees-the-queue-remained-continuous-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114758-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रशिक्षण के बाद कर्मियों में दिखा मतदान का जोश, लगी रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रशिक्षण के बाद कर्मियों में दिखा मतदान का जोश, लगी रही लाइन
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में अपना नाम देखते मतदान कर्मी । संवाद
पीलीभीत। मतदाता जागरूकता अभियान का असर शनिवार को मतदान कार्मिक प्रशिक्षण स्थल पर भी दिखा। प्रशिक्षण ले रहे मतदान कर्मियों ने बढ़-चढ़कर पोस्टल-बैलेट से अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान काउंटरों पर कर्मियों की भीड़ रही। शनिवार को 882 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब तक पोस्टल बैलेट से 2187 कर्मी मतदान कर चुके हैं।
लोकसभा चुनाव में अलग- अलग विभागों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई है। इसके तहत प्रशिक्षण के दौरान ही उनका मत डलवाया जा रहा है। शनिवार को प्रशिक्षण स्थल पर मतदान के लिए बने काउंटर पर कर्मियों की खासी भीड़ रही।
सभी विधानसभा के काउंटरों पर लोग अपना नाम सूची में देखते रहे। इसके बाद मतदान किया। इस दौरान कर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग कर सेल्फी भी ली। चुनाव में करीब 6500 कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
.......
प्रशिक्षण से नदारद रहे छह मतदान कर्मी
शनिवार को हुए प्रशिक्षण से अलग- अलग विभागों के छह कर्मी नदारद रहे। इन कर्मियों में किसी ने बीमारी तो किसी ने घर में शादी होने का तर्क दिया। प्रभारी कार्मिक अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग बरखेड़ा ब्लॉक के सहायक अध्यापक सोनिल कुमार, इसी ब्लॉक के सहायक अध्यापक अक्षत चित्रांश, मरौरी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद्र, पूरनपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमन, जिला कामांडेंट होमगार्ड कार्यालय के मोहम्मद ताजुद्दीन, राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई के शिक्षक मन बहादुर नदारद रहे। संबंधित विभाग के अधिकारियों को नदारद रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।