फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the strictness of the Union Minister of State, the SDM tightened the screws on the Lekhpals

Pilibhit News: केंद्रीय राज्यमंत्री की सख्ती के बाद एसडीएम ने लेखपालों के कसे पेच

Mon, 12 Aug 2024 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
After the strictness of the Union Minister of State, the SDM tightened the screws on the Lekhpals
कलीनगर। बाढ़ की चपेट में आई फसलों का मुआवजा न मिलने के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के निर्देश के बाद एसडीएम कलीनगर सख्त हुए हैं। उन्होंने तहसील के समस्त लेखपाल और कानूनगो को आदेश जारी कर आवासीय और कृषि क्षति का गहनता से सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद कलीनगर के कई गांवों में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। अधिकतर गांवों में लोगों ने बाढ़ के दौरान हुई क्षति का मुआवजा न मिलने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसपर उन्होंने एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। केंद्रीय राज्यमंत्री के निर्देश के बाद एसडीएम ने लेखपालों और कानूनगो को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि बाढ़ के दौरान हुई आवासीय और कृषि क्षति का गहनता से मानक के अनुसार सर्वे का कार्य को पूरा किया जाए। जिससे पीड़ितों को मुआवजा मिल सके। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सर्वे के लिए लेखपाल और कानूनगो को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed