फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the rain, the strong sunshine on Monday made everyone miserable.

Pilibhit News: बारिश के बाद सोमवार को निकली तेज धूप ने किया बेहाल

Tue, 19 Sep 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 19 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the strong sunshine on Monday made everyone miserable.
सोमवार की सुबह से ही आसमान में तेज धूप निकलने से गर्मी से लोग परेशान रहे । लेकिन दोपहर बाद आसमा
पीलीभीत। दो दिन बरसात के बाद सोमवार को तेज धूप निकली। चिलचिलाती धूप ने लोगों को एक बार फिर उमस का एहसास करा दिया। सोमवार को पीलीभीत का अधिकतम तापमान 32 डिग्री एवं न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को झमाझम बारिश के बाद सोमवार की सुबह बहुत तेज धूप निकली। हवा न चलने से दोपहर में उमस अत्यधिक बढ़ गई। सुबह नौ बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक काफी तेज धूप थी। हालांकि शाम को चार बजे के बाद आसमान में बादल छाए। जिससे मौसम कुछ बदला व हल्की हवाएं चलीं। तब लोगों को गर्मी से कुछ मिली। इस वर्ष सितंबर के महीने में भी चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सितंबर का आधा महीना गुजर गया लेकिन अभी तक मौसम बदला नहीं है। कृषि वैज्ञानिक डा. एसएस ढाका का कहना है कि आगामी पूरे सप्ताह इसी तरह मौसम रहेगा। तेज धूप खिलेगी व उमस रहेगी।
विज्ञापन


वर्जन-
चार-पांच दिन तक तापमान ऐसा ही रहेगा। उमस बरकरार रहेगी। बरसात की भी कोई संभावना नहीं है। - एसएस ढाका, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed