फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the kidnapping of a teenager, the villagers created a ruckus in the police station and sat on a dharna

Pilibhit News: किशोरी के अपहरण के बाद ग्रामीणों का थाने में हंगामा, धरने पर बैठे

Sat, 19 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
After the kidnapping of a teenager, the villagers created a ruckus in the police station and sat on a dharna
पीलीभीत। गांव से बृहस्पतिवार को लापता हुई किशोरी का कार सवार युवक पर अपने साथियों की मदद से अपहरण करने का आरोप लगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने सुनगढ़ी थाने के अलावा पूरनपुर गेट चौकी पर भी धरना देकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया। इसी बीच शुक्रवार शाम छह बजे किशोरी खुद ही घर आ गई और परिजनों को मां की डांट से नाराज होकर चले जाने की बात बताई।
विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे शौच करने के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। देर शाम किशोरी के परिजन ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान लदपुरा बाइपास के निकट एक कार दिखाई दी। उसके चालक ने ग्रामीणों को आता देख कार को भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कार में मौजूद युवक ही किशोरी को अपहरण कर ले गया है। कार के न रोकने पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी की है। किशोरी के लापता होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पूरनपुर गेट पुलिस चौकी पहुंचे। किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण एकत्र होेकर सुनगढ़ी थाने पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी अविनाश पांडेय, एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी सुनगढ़ी थाने पहुंचे। परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानें। पूरी रात ग्रामीण थाना गेट पर धरना देकर बैठे रहे। इस दौरान आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को आक्रोशित भीड़ ने दौड़ा दिया। हंगामा बढ़ता देख कोतवाली और गजरौला का फोर्स बुला लिया गया। वहीं, शुक्रवार शाम करीब छह बजे किशोरी अपने घर पहुंच गई। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस घर पहुंची और पूछताछ के लिए किशोरी को महिला थाने लेकर आई। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने मां की डांट से नाराज होकर घर से जाने की बात कही। किशोरी के घर लौटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस की। मामले में पुलिस किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराने की प्रक्रिया पर अमल करेगी।

000

कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने किशोरी की पिता की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार देर रात कार का नंबर ट्रेस कर पुलिस ने युवक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


0000

सीओ सिटी से तीखी नोकझोंक

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के पक्ष में थाने पहुंचे हिंदुवादी संगठन के नेता पंकज शर्मा भी धरने पर बैठ गए। पुलिस पर आरोप भी लगाए गए। इस दौरान उनकी सीओ सिटी से तीखी नोकझोंक भी हुई। पूरे दिन थाना परिसर में गहमा-गहमी का माहौल रहा। एएसपी विक्रम दहिया के अलावा एसडीएम न्यायिक देवेंद्र सिंह व तहसीलदार अर्चि गुप्ता ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाने में जुटे रहे।




सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। पूरे मामले पर नजर बनी हुई है। जल्द ही किशोरी को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - अविनाश पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed