{"_id":"64f76e0589622e02e30d1ad4","slug":"after-the-inspector-now-the-constable-also-suspended-in-the-case-of-releasing-the-meat-smuggler-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3752-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मांस तस्कर छोड़ने के मामले में दरोगा के बाद अब सिपाही भी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मांस तस्कर छोड़ने के मामले में दरोगा के बाद अब सिपाही भी निलंबित
Tue, 05 Sep 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गढ़वाखेड़ा चौकी पुलिस के संरक्षित पशुओं के अवशेष गड्ढे में दबाकर मांस तस्करों को छोड़ देने के मामले में चौकी इंचार्ज के बाद अब एसपी ने सिपाही को भी निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच एएसपी ने की थी।
संरक्षित पशुओं की हत्या के बाद पुलिस चौकी के समीप अवशेष जमीन में गड़े होने की सूचना पर शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय गोसेवा प्रमुख शिवम सिंह भदौरिया के नेतृत्व में डॉ. दयाल विश्वास, संजीव अग्रवाल, रूम सिंह यादव आदि मौके पर पहुंचे थे। इन लोगों ने गड्ढे से अवशेष निकलवाकर उनका वीडियो बना लिया था और फिर सीओ से शिकायत की थी।
मामला उछला तो एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। इसके बाद एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर एसपी अतुल कुमार ने चौकी प्रभारी अजीत कुमार को निलंबित कर दिया था। अब एसपी ने इस मामले में सिपाही राम विनय सिंह को भी निलंबित कर दिया है।