फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the election, the leaders of 79 sworn

उपचुनाव के बाद 79 प्रधानों ने ली शपथ

Tue, 01 Mar 2016 08:16 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 01 Mar 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
After the election, the leaders of 79 sworn
कोरम पूरा न होने ने पूर्व में वंचित रह गए एवं उपचुनाव में जीते दो प्रधानों सहित 79 प्रधानों को सदस्यों सहित शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ अब जिले के सभी प्रधानों को उनके अधिकार मिल गए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद विजयी होने के वावजूद जिले के 77 प्रधानों को कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। शपथ न होने से प्रधानों को अधिकार नहीं मिल पा रहे थे। अब हुए उपचुनाव में सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 2/3 हो जाने पर कोरम पूरा हो गया। इस पर मंगलवार को इन सभी प्रधानों को शपथ दिलाई गई। इसमें मरौरी ब्लाक में 12 ग्राम प्रधानों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मरौरी के साथ ही बरखेड़ा, ललौरीखेड़ा, अमरिया, बिलसंडा, पूरनपुर व बीसलपुर ब्लाक में भी प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बीसलपुर। बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत के उपचुनाव में विजयी हुए सभी 14 ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा। बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के 21 प्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान कई ग्राम पंचायत सदस्य अनुपस्थित भी रहे जिन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed