फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the Deepiaro Babu was relieved

आखिर डीपीआरओ को  रिलीव करना पड़ा बाबू

Thu, 02 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 02 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
 डीपीआरओ कार्यालय में संबद्ध लिपिक को आखिरकार हटाना ही पड़ा। डीएम के आदेश को दरकिनार करने के बाद डीडी पंचायती राज ने दो दिन में बाबू को न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस पर डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को बाबू को रिलीव कर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में विकास विभाग के तीन लिपिक संबद्ध हैं। इसमें से एक लिपिक रसकेंद्र सक्सेना की शिकायत मिलने पर करीब 15 दिन पूर्व डीएम ने डीपीआरओ को अपने कार्यालय में तलब कर लिपिक को तुरंत हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन डीपीआरओ ने डीएम के आदेशों को हवा में उड़ा दिए। इसके कुछ दिनों बाद पंचायती राज विभाग के उपनिदेशक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबद्ध चल रहे तीनों लिपिकों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए साथ ही लिपिकों को न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीडी की फटकार के बाद डीपीआरओ को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। बृहस्पतिवार को उन्होंने लिपिक रसकेंद्र सक्सेना को रिलीव कर दिया। इस बावत पूछने पर उन्होंने बताया कि लिपिक को हटाने की कार्रवाई चल रही थी प्रक्रिया पूरी होने पर रसकेंद्र सक्सेना को हटा दिया गया है। शेष दो लिपिकों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। संबद्ध लिपिकों के हटने से विभाग में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed