फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the catastrophic flood control work in Ramnagara Buzia

तबाही के बाद भी रमनगरा बुझिया में बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू नहीं

Mon, 22 May 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 22 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
After the catastrophic flood control work in Ramnagara Buzia
तबाही के बाद भी रमनगरा बुझिया में बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू नहीं
सिंचाई विभाग ने शारदा नदी पर रमनगरा क्षेत्र में तो समय से बाढ़ नियंत्रण योजना को बनाकर इस इलाके को राहत पहुंचाई है। यह बाढ़ नियंत्रण कार्य कटान रोकने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। वहीं रमनगरा बुझिया में बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू नहीं हुए है, जहां पिछले वर्ष बाढ़ ने कहर बरपाया था। सरकार ने शारदा नदी पर जो बाढ़ नियंत्रण योजना बनाई जा रही है, उसको तो पूरी गुणवत्ता के साथ 15 जून से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन किसी नई परियोजना पर न तो काम करने की इजाजत दी और न ही बजट मंजूर किया। यहां पर यह बताते चले कि शारदा नदी बैडेड नेचर की हैं। जिसके चलते बरसात के समय नदी कभी दाएं तो कभी बाएं किनारे पर कटान करती आ रही है। जनपद की सीमा में शारदा नदी नेपाल से प्रवेश करती है। गत वर्ष रमनगरा बुझिया में नदी ने भीषण कटान कर आबादी के कई घरों के अलावा कई एकड़ कृषि भूमि का क्षेत्र निगल लिया था। यहां कटान नदी के दाएं किनारे की ओर हुआ था। इसी इलाके में नदी के बाएं किनारे की ओर नेपाल की बमनी नदी शारदा में गिरती है। इसके चलते यहां शारदा के बहाव की गति काफी तेज हो जाती हैं। इस कारण ढकिया ताल्लुके महाराजपुर व रमनगरा का क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ था। चूंकि यहां पर पहले से एक बाढ़ नियंत्रण योजना बनी है। यह इलाका शारदा डैम के नजदीक पड़ता है। इसलिए शारदा नदी से शारदा डैम को बचाने के लिए बाढ़ खंड ने एक बाढ़ नियंत्रण योजना बनाई हैं। रमनगरा व ढकिया में बनाई जा रही बाढ़ नियंत्रण योजना का कार्य समय से पहले पूरा कर लिया है। इस बाढ़ नियंत्रण योजना के बन जाने से इस इलाके को भी काफी राहत मिलेगी। रमनगरा बुझिया के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यदि बजट मिल जाता है तो वहां कुछ बाढ़ नियंत्रण कार्य कराने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी से भी प्रयास किए जाएंगे।- मिन्हाज अहमद, अधीशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed