{"_id":"683f3b67489ce06c9d009539","slug":"after-taking-blood-sample-patients-are-getting-their-test-report-after-two-days-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-137163-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ब्लड सैंपल के बाद मरीजों को दो दिन बाद मिल पा रही जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ब्लड सैंपल के बाद मरीजों को दो दिन बाद मिल पा रही जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
पैथेलॉजी लैब मेें ब्लड सैंपल देता मरीज। संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं। जांच कराने पहुंचे मरीजों को 24 से 48 घंटे बाद रिपोर्ट मिल पा रही है। इससे उनका इलाज देरी से शुरू हो पा रहा है। जांच रिपोर्ट दूसरे दिन मिलने की बात पर जिम्मेदार स्टाफ का अभाव होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिला अस्पताल के संसाधनों में तो इजाफा हुआ, लेकिन कर्मचारियों की कमी दूर नहीं हो सकी। मरीजों को जांच और बेहतर इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में संचालित पैथालॉजी लैब में रोजाना 500 से अधिक ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीजों का सैंपल तो ले लिया जाता है, लेकिन जांच रिपोर्ट एक से दो दिन के बाद मिलती है। ऐसे में मरीजों के इलाज में देरी हो रही है। मंगलवार को भी आधे दिवस के अवकाश के चलते लगभग 200 मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया।
बुखार होने पर सोमवार को चिकित्सक की सलाह पर ब्लड सैंपल दिया था। आज जांच रिपोर्ट लेने आए हैं। अब चिकित्सक से परामर्श लिया जाएगा। - कैलाश, धनकुना
कान में दर्द और कम सुनाई देनी की समस्या है। चिकित्सक ने जांचें लिखी थीं। मगर, कान की जांच की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है।- निशा बी, डंडिया भगत
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच के बाद रिपोर्ट आने तक प्राथमिक उपचार चिकित्सक की ओर से किया जाता है। जल्द ही स्टाफ बढ़ने से पैथालॉजी लैब से मरीजों को जांच रिपोर्ट जल्दी मुहैया कराए जाने का काम शुरू हो जाएगा। - डाॅ. संगीता अनेजा, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज