फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After swindling money, they handed over fake visas for Saudi and Dubai

Pilibhit News: रुपये हड़पकर थमा दिया सऊदी और दुबई का फर्जी वीजा

Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
After swindling money, they handed over fake visas for Saudi and Dubai
पीलीभीत। विदेश भेजने के नाम पर पीड़ित को सऊदी और दुबई का फर्जी वीजा थमा दिया। जानकारी पर जब आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने कुछ रुपये लौटा दिए। आरोप है कि शेष 4.34 लाख रुपये वापस करने को लंबे समय तक टालमटोल की। पासपोर्ट भी नहीं लौटाए। कोतवाली पुलिस ने बरेली निवासी के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्ला शाह निवासी अजीम अंसारी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह बरेली के थाना बारादरी के मोहल्ला सहसवानी निवासी रिजवान के पास कारचोबी का काम करता था। इसपर रिजवान ने उसे बताया कि उसका बहनोई बरेली के थाना राजेंद्रनगर निवासी नाजिम बेग लोगों को विदेश भेजता है।
विज्ञापन

कहा कि तुम्हारा कोई जानने वाला विदेश में काम करना चाहे तो उसे व उसके बहनोई से संपर्क करा देना। नाजिम ने उसकी बातों में आकर अपने भाई व दोस्तों और साले को विदेश भेजने के लिए बात की। आरोप है कि फरवरी 2024 में आरोपी नाजिम ने अपने व अपनी पत्नी व साले के खाते में कुल 6.67 लाख रुपये डलवाए। इसके बाद आरोपियों ने सऊदी व दुबई का फर्जी वीजा दिया। सभी के पासपोर्ट अपने पास रख लिए। आरोपियों से जब फर्जी वीजा होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो उन्होंने 1.72 लाख रुपये वापस किए, शेष रुपये के लिए टालमटोल करने लगे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed