{"_id":"68efde7cfd70fbbe940b5402","slug":"after-scrutiny-1400-applications-were-sent-to-the-duda-office-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-146086-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जांच के बाद 1400 आवेदन पत्र भेजे गए डूडा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जांच के बाद 1400 आवेदन पत्र भेजे गए डूडा कार्यालय
Wed, 15 Oct 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील प्रशासन ने जांच के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के 1400 आवेदन पत्र जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय भेज दिए हैं।
नगर के विभिन्न मोहल्लों के तीन हजार से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री आवास प्राप्त करने के लिए जिला नगरीय विकास अधिकरण कार्यालय में आवेदन पत्र काफी समय पहले जमा किए थे। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय की परियोजना अधिकारी ने आवेदन पत्रों को जांच के लिए नगर पालिका कार्यालय भेज दिया था। नगर पालिका कर्मचारियों ने आवेदन पत्रों की स्थलीय जांच की। इसमें 2600 लोग पात्र पाए गए। नगर पालिका परिषद के ईओ शमशेर ने इन सभी आवेदकों को आवास दिलाए जाने की संस्तुति करते हुए पत्रावली तहसील कार्यालय भेजी। एसडीएम के निर्देश पर लेखपालों ने उन आवेदन पत्रों की जांच की। इनमें से 1400 आवेदन पत्रों की जांच हो गई। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि जिन 1400 आवेदन पत्रों की जांच हो गई है, उनकी रिपोर्ट जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय भेज दी गई। शेष आवेदन पत्रों की जांच कराई जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -