फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After Mala, Nepali elephants created havoc outside Barahi forest, broke the net fencing and trampled the crops

Pilibhit News: माला के बाद बराही जंगल के बाहर नेपाली हाथियों का उत्पात, जाल फेंसिंग तोड़कर फसलें रौंदी

Sat, 29 Mar 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
After Mala, Nepali elephants created havoc outside Barahi forest, broke the net fencing and trampled the crops
बराही रेंज में हा​थियों ने तोड़ी जालफेंसिंग। स्रोत ग्रामीण - फोटो : दुकान पर रखी मां दुर्गा की प्रतिमाएं।
कलीनगर। माला रेंज में डेढ़ माह तक डेरा जमाए रहने के बाद शुक्रवार को बराही के जंगल में पहुंचे हाथियों ने रात को वहां भी जमकर उत्पात मचाया। जंगल की जाल फेसिंग को क्षतिग्रस्त कर बसंतपुर नौनेर गांव की सीमा में हाथियों ने फसलों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर हाथियाें को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन

झुंड से भटककर दो हाथी माला रेंज के जंगल में पहुंच गए थे। पीटीआर में पिछले डेढ़ माह से नेपाली हाथियों का उत्पात जारी है। डेढ़ माह तक डेरा जमाए रहने के बाद इन हाथियों ने रात के समय जंगल से बाहर निकलकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। दो दिन पूर्व हाथी माला के जंगल से निकलकर महोफ पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाथियों की बराही के जंगल में मौजूदगी देखी गई। इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन रात में हाथियों ने रुख बदला और जंगल सीमा पर आकर जाल फेंसिंग को तोड़ा। इसके बाद हाथी माधोटांडा के बसंतपुर नौनेर गांव की सीमा में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह किसानाें की गेहूं की फसलों को रौंद दिया। आहट पर ग्रामीण एकत्र हुए। ट्रैक्टर की आवाज और रोशनी कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हाथियाें को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क किया जा रहा है।

000
नौजल्हा जंगल में पहुंचे तीन हाथी, ग्रामीण बेचैन
शारदा नदी को पार कर तीन नेपाली हाथी बराही रेंज के नौजल्हा के जंगल में पहुंच गए। जानकारी के बाद वनकर्मियों ने निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, जंगल से सटे इलाके में आबादी क्षेत्र होने से ग्रामीणों की बेचैनी भी बढ़ गई है। शनिवार को हाथी जंगल में डेरा जमाए रहे। रात को जंगल से बाहर निकलने की संभावना को लेकर वनकर्मियों ने सतर्कता बढ़ाने के साथ ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

बराही रेंज में हाथियों ने तोड़ी जालफेंसिंग। स्रोत ग्रामीण

बराही रेंज में हाथियों ने तोड़ी जालफेंसिंग। स्रोत ग्रामीण- फोटो : दुकान पर रखी मां दुर्गा की प्रतिमाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed