फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After Maggi noodles began investigating WyFy

मैगी के बाद अब वाई-वाई नूडल्स की शुरू हुई जांच

Sat, 13 Jun 2015 10:39 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 13 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
After Maggi noodles began investigating WyFy
मैगी के बाद अब अन्य कंपनियों के नूडल्स की जांच भी शुरू की गई है। इसमें
विज्ञापन
जिले के लिए वाई-वाई नूडल्स की जांच के आदेश शासन से मिले हैं। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में छापेमारी कर वाई-वाई नूडल्स के नमूने लिए। इसको लेकर बाजार में हड़कंप मचा रहा।
मैगी में गड़बड़ी की शिकायत पर पूरे देश में अभियान चलाकर जांच और कई प्रदेशों में उस पर प्रतिबंध के बाद शासन नूडल्स को लेकर गंभीर हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से अन्य कंपनी के नूडल्स की जांच का आदेश मिलने पर शनिवार को खाद्य निरीक्षक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शहर के मोहल्ला डोरीलाल स्थित सेठी एजेंसी पर छापा मारा। यहां शासन से बताई गई कंपनी के नूडल्स मिले। खाद्य सुरक्षा टीम ने एजेंसी स्वामी त्रिलोक सिंह से इसकी खरीद से संबंधित अभिलेखों की जानकारी की, साथ ही इसके नमूने भी लिए। खाद्य निरीक्षक ने बताया शासन ने सभी जिलों को अलग अलग प्रोडक्ट की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले दो दिन से वाई-वाई नूडल्स की तलाश की जा रही थी। नमूना लेकर जांच को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed