{"_id":"688fa54c40784ce075022a12","slug":"after-lucknow-ai-data-lab-opened-in-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141099-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लखनऊ के बाद पूरनपुर में खुली एआई डाटा लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लखनऊ के बाद पूरनपुर में खुली एआई डाटा लैब
विज्ञापन
पूरनपुर के नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद।स
पूरनपुर। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि लोग टेक्नालॉजी का ज्ञान हासिल कर उसका लाभ लें। मोबाइल की तरह एआई भी सबकी जिंदगी में बहुत तेजी से आने वाला है।
नगर के पकड़िया चौराहा के समीप इंडिया एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) डाटा लैब का उद्घाटन करने के बाद नगर पालिका सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि प्रसन्नता है कि ऐसी सौगात लोगों को मिली है, जिसकी उन्होंने भी कल्पना नहीं की थी।
उन्होंने कहा कि एआई से हर क्षेत्र मेंं लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कहा, डाटा लैब खुल जाने से किसान कैसे फसलों का उत्पादन करें, विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कैसा हो, युवा वर्ग कौन सा कॅरियर चुने, कैसे आय बढ़े इसकी जानकारी भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंद्रह साल पहले लोगों ने सोचा नहीं था कि हर हाथ में मोबाइल होगा। मगर, आज करीब-करीब हर हाथ में मोबाइल है। इसी तरह एआई भी सबकी जिंदगी में तेजी से आने वाला है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। सीआरएस फंड से इसकी स्थापना पूरनपुर में कराई गई है। इससे पहले प्रदेश में लखनऊ के हजरतगंज में एआई की लैब है। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री ने निर्माणाधीन गांधी पार्क को देखा।
कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष हर्ष प्रधान, दीपक अग्रवाल, ऋतुराज पासवान, प्रधान संगठन के जिला महामंत्री परमजीत सिंह काका, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत भारद्वाज, सुभाष मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, संजय गुप्ता, रवि गुप्ता, डॉ. दिनेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता, नगर पालिका के सदस्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा ने किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री को लोगों ने सौंपे ज्ञापन
पूरनपुर। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत के पूर्व महामंत्री अरुण मिश्र ने केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर दैनिक यात्रियों के लिए पूरनपुर से सुबह आठ नौ बजे और पीलीभीत से शाम छह बजे के बाद ट्रेन चलवाने की मांग की। जोगराजपुर के निदेश श्रीवास्तव, विनीत शर्मा आदि ने सेहरामऊ रेलवे स्टेशन का नाम बदलवाकर जोगराजपुर कराने, पूरनपुर, मैलानी सहित अन्य शहरों को ट्रेनें चलवाने, सेंट्रल बार एसोसिएशन पीलीभीत के पूर्व महासचिव ने पूर्व की समय सारणी के अनुसार ट्रेनों को चलवाने, नगर पालिका सदस्य नादिर रजा बरकाती, अनुज गुप्ता, उदित सिंह आदि ने बरेली, लखनऊ को नियमित ट्रेनें चलवाने, जोगराजपुर के किंदर सिंह, परमेश्वर दयाल आदि ने जोगराजपुर से शाहजहांपुर को नियमित रोडवेज बस चलवाने की मांग की। संवाद