फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After land acquisition, farmers are waiting for Rs 50 crore compensation

Pilibhit News: भूमि अधिग्रहण के बाद किसानों को है 50 करोड़ मुआवजे का इंतजार

Wed, 28 Aug 2024 03:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
After land acquisition, farmers are waiting for Rs 50 crore compensation
पीलीभीत। बरेली- सितारगंज हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी किसानों को अब तक 50 करोड़ का मुआवजा नहीं मिल सका है। ये किसान संबंधित अधिकारी के यहां चक्कर काट रहे हैं। जिम्मेदार पत्रावली को चेक करने के बाद जल्द मुआवजे का भुगतान करने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण को वर्ष 2022-23 में मंजूरी मिली थी। इसके लिए सदर और अमरिया तहसील के 28 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजे के लिए पत्रावलियों का सत्यापन किया गया था। जनवरी से पहले पीलीभीत की दोनों तहसीलों के किसानों को मुआवजे का भुगतान बरेली से ही किया जा रहा था।
विज्ञापन

जनवरी से जिले से ही भूमि अध्याप्ति अधिकारी नामित करते हुए मुआवजा देना शुरू किया गया। लोकसभा चुनाव के कारण बीच में मामला ठप रहा। चुनाव के बाद फिर तेजी से काम शुरू किया गया। जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी विजयवर्धन तोमर ने बताया कि सदर तहसील के छह गांवों के किसानों की 29 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसका 53 करोड़ मुआवजा बना था। इसमें 49 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। अमरिया तहसील के 22 गांवों में 63 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसका 166 करोड़ रुपये मुआवजा हुआ था। इसके सापेक्ष 120 करोड़ दे दिया गया है। शेष राशि को देने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अखबार के माध्यम से जानकारी हुई है। फिलहाल शासन की ओर से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। यदि शासन की ओर से कोई निर्देश आता है, तो मामले में जांच कराई जाएगी।
- संजय कुमार सिंह, जिला अधिकारी पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed