फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After a fight in school, three students were beaten with belts and sticks on the way.

Pilibhit News: स्कूल में झगड़े के बाद रास्ते में तीन छात्रों को बेल्टों व डंडों से पीटा

Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
After a fight in school, three students were beaten with belts and sticks on the way.
​शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे छात्र । संवाद
पूरनपुर। कक्षा में मॉनिटर से कुछ छात्रों ने मारपीट कर दी। इसके बाद बाइक से घर जा रहे तीन छात्रों को रास्ते में घेरकर जमकर पिटाई की गई। बमुश्किल भागकर बाइक सवार छात्रों ने जान बचाई। कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई। रिपोर्ट दर्ज न होने पर छात्रों में रोष है।
विज्ञापन

पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र गांव बंजरिया निवासी हिमांशु ने बताया कि वह कक्षा में मॉनिटर है। कक्षा में शोर करने पर उसने एक छात्र को टोका। तब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी और उसके दो साथियों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

शिक्षक ने दोनों पक्षों के छात्रों को समझाकर हाथ मिलवा दिया। आरोप है कि वह गांव निवासी मोहित, विकास के साथ बाइक से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। दूसरे समुदाय के छात्रों ने अपने कई साथियों के साथ ब्लाॅक रोड पर एक मजार के समीप घेर कर डंडों और बेल्टों से पिटाई कर दी। बाइक छोड़कर भागकर बमुश्किल उसने जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पुलिस से की गई। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed