{"_id":"6748bf2348cbe3c7a10104d5","slug":"after-a-dispute-over-dj-two-people-were-attacked-with-a-bangle-and-a-glass-bottle-two-people-were-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-126311-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीजे पर हुए विवाद के बाद कड़े व शीशे की बोतल से किया वार, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीजे पर हुए विवाद के बाद कड़े व शीशे की बोतल से किया वार, दो लोग घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी समारोह में डीजे पर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कड़े और शीशे की बोतल से वार करने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यूरिया क्षेत्र के मंगदपुर पिपरिया निवासी आदर्श कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव में ही शादी समारोह में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा पकड़िया निवासी देव सक्सेना अपने दो अन्य साथियों के साथ डीजे पर डांस के दौरान शोर शराबा कर रहे थे। कुछ देर वे झगड़ने लगे।
वह समझाने पहुंचे तो उसके परिचित भगवान स्वरूप के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हाथ में पहने कड़े से सिर में कई प्रहार किए। शीशे की बोतल भी मारी। मारपीट में वह और भगवान स्वरूप घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर डायल 112 को मौके पर पहुंची। इसके बाद अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।