{"_id":"66b9f472d5d2973e4d0de5b0","slug":"advocates-warned-of-sit-in-protest-from-august-27-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120871-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने दी 27 अगस्त से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने दी 27 अगस्त से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन
बीसलपुर में विघायक को ज्ञापन देते अधिवक्ता।संवाद
बीसलपुर। सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने सोमवार को भाजपा विधायक विवेक वर्मा को ज्ञापन देकर मुंसिफ न्यायालय के लिए 26 अगस्त तक जमीन उपलब्ध न कराने पर 27 अगस्त से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पुराने एसडीएम कोर्ट में मुंसिफ कोर्ट कई वर्षों से चल रहा है। जमीन न मिल पाने के कारण कोर्ट का विभागीय भवन नहीं बन पा रहा है। मुंसिफ कोर्ट का विभागीय भवन बनना बहुत जरूरी है। ज्ञापन में विधायक से 26 अगस्त तक हर हालत में मुंंसिफ कोर्ट के लिए आवश्यकतानुसार जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि उन्होंने 26 अगस्त तक मुंसिफ कोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई तो अधिवक्ता 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश सक्सेना, महेंद्र पाल, वसीम सिद्दीकी, श्रीपाल दिनकर, बालजीत गंगवार, अशफाक अहमद, रितेश दुबे आदि शामिल रहे।