फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocate

आज से हर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

Sat, 17 Aug 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Advocate
पीलीभीत। जिले के न्यायिक क्षेत्राधिकार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जोड़ने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल को न मानने वाले अधिवक्ता को बार से निष्कासित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद संयुक्त बार के सभाकक्ष में जिला मुख्यालय के तीनों अधिवक्ता संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें संयुक्त बार के अध्यक्ष रामऔतार रस्तोगी, सचिव साबिर हुसैन अंसारी, सेंट्रल बार अध्यक्ष शिव शर्मा, सचिव एसएम उरुज, सिविल बार अध्यक्ष स्नेहलता तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि जिले के न्यायिक क्षेत्राधिकार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से जोड़ने की मांग को लेकर अधिवक्ता लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मांगे नहीं मानी गईं। बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि बेंच की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। शनिवार को न्यायिक कार्य करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बार एसोसिएशन से निष्कासित किया जाएगा। गौरतलब है कि बार का निर्णय न मानने पर पहले भी जिले में कई अधिवक्ताओं के तख्त बार सभागार से बाहर फेंके जा चुके हैं। बैठक के बाद तीनों बार पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हड़ताल पर रहने के प्रस्ताव का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed