{"_id":"68eea75e913d731068071469","slug":"advocate-ompal-was-attacked-in-a-planned-manner-with-the-intention-of-murder-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-146079-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गाड़ी के बोनट पर बैठकर असलहा लहराया, तेज आवाज में बजाया संगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गाड़ी के बोनट पर बैठकर असलहा लहराया, तेज आवाज में बजाया संगीत
Wed, 15 Oct 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
जंगल में वन कर्मी की मौज मस्ती के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट : वीडियो ग्रेब
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के नियम सिर्फ आमजन के लिए ही हैं। वन कर्मी नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी के बोनट पर बैठकर असलहा लहराने का वायरल वीडियो इसकी गवाही दे रहा है। गाड़ी में तेज आवाज में संगीत बज रहा और कई बाहरी युवक भी मस्ती में आवाज करते देखे और सुने जा रहे हैं। हालांकि विभाग वीडियो को नौ साल पुराना बता रहा है और संबंधित को नोटिस दिए जाने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वायरल 32 सेकंड का वीडियो पीलीभीत टाइगर रिजर्व के दियोरिया जंगल का बताया जा रहा है। इसमें एक वन कर्मी गश्त के दौरान जंगल के नियमों का मजाक उड़ाता दिख रहा है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में वर्दी पहने एक युवक रील बना रहा है। पीछे बैठा युवक असलहा लहराता देखा जा रहा है। एक अन्य युवक भी गाड़ी के बोनट पर बैठा है। गाड़ी चला रहा युवक बाहर निकलकर खिड़की पर बैठ जाता है। दो अन्य युवक भी गाड़ी में सवार दिखते हैं। मामले में सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू की गई। एक कर्मचारी को चिन्हित पर नोटिस जारी किया गया है। जांच में यह भी पता चला है की वीडियो नौ साल पुरानी है। स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।