{"_id":"64d6778955c00164d206da1a","slug":"adverse-entry-to-former-dpro-vachaspati-jha-trapped-in-indiscipline-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2544-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनुशासनहीनता में फंसे पूर्व डीपीआरओ वाचस्पति झा को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनुशासनहीनता में फंसे पूर्व डीपीआरओ वाचस्पति झा को प्रतिकूल प्रविष्टि
Fri, 11 Aug 2023 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना किसी सूचना के राज्य स्तरीय कार्यशाला से गायब रहने के मामले में पीलीभीत के तत्कालीन प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी पर अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारी की पुष्टि होने के बाद उनको प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। यही नहीं लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया मानते हुए निंदा भी की गई है।
लखनऊ में 10 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें पीलीभीत के तत्कालीन प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा को भी शामिल होना था। वह इस बैठक में शामिल तो हुए, लेकिन फिर बिना बताए गायब हो गए। उनका जवाब तलब किया गया तो उन्होंने भोजन अवकाश के बाद अचानक तबीयत खराब होने का हवाला दिया। पंचायती राज के मिशन निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने इसे घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना है।
स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद तत्कालीन प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा को अनुशासनहीनता एवं अपने दायित्वों का निर्वाहन न किए जाने का दोषी मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करना जैसे लापरवाही पूर्ण, गैर जिम्मेदाराना मानते हुए निंदा भी की है।