{"_id":"682b65c44e43b9732b047227","slug":"admissions-to-the-graduate-classes-of-upadhi-mahavidyalaya-and-ram-luvhai-start-from-today-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136196-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय और राम लुभाई की स्नातक कक्षाओं में दाखिले आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय और राम लुभाई की स्नातक कक्षाओं में दाखिले आज से शुरू
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय फाइल फोटो
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय और राम लुभाई राजकीय महिला महाविद्यालय की स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से पूरी की जाएगी। विद्यार्थियों को पोर्टल पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय का विकल्प चुनकर महाविद्यालय का चयन करना होगा। पूरी प्रक्रिया के बाद प्रिंटआउट संबंधित महाविद्यालय में जमा करना होगा।
उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि मंगलवार से समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में पंजीकरण कराने के बाद महाविद्यालय का विकल्प भरना है।
विवरण दर्ज करने के बाद छात्र को संबंधित महाविद्यालय में प्रिंटआउट जमा करना होगा। इसके बाद महाविद्यालय के लिए भी ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना होगा। महाविद्यालय के आवेदन फार्म का शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में 1,120 सीटों पर होंगे दाखिले
उपाधि महाविद्यालय में स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) कक्षाओं में 1,120 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसमें बीए में 640, बीएससी में 320 (बायो और गणित में 160-160) सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह बीकॉम में 160 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पंजीकरण और महाविद्यालय में आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट बनाई जाएगी। मेरिट के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
महिला महाविद्यालय में 240 सीटों पर होंगे दाखिले
राम लुभाई राजकीय महिला महाविद्यालय में बीएससी और बीकॉम की 240 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें बीएससी में बायो और गणित की 80-80 सीटों को मिलाकर 160 और बीकॉम की 80 सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. सचिन गिहार ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। प्रवेश के संबंध में जानकारी के लिए रोजाना छात्राएं महाविद्यालय पहुंच रही हैं।
इस तरह करें पंजीकरण
- छात्र को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।
- इसके बाद जिस महाविद्यालय में प्रवेश चाहता है उसका विकल्प चुनना होगा।
- जरूरी विवरण भरने के बाद प्रिंटआउट निकालकर संबंधित महाविद्यालय में जमा करना होगा।
- पंजीकरण और महाविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट बनाई जाएगी।