फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   administration

प्रशासन के आगे व्यापारियों के तेवर पड़े नरम

Thu, 18 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 18 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
administration
अतिक्रमण अभियान को लेकर आज शहरवासियों में काफी उत्सुकता थी। लोगों की उम्मीद थी कि हर बार की तरह छोटे व्यापारियों, पान बीड़ी और चाय के खोखे हटाते हुए विशाल टॉकीज तक पहुंचने के बाद व्यापारियों के दबाव में अभियान ठप हो जाएगा। पालिका प्रशासन की टीम ज्यों ज्यों विशाल टॉकीज के निकट स्थित रामा गार्डन की ओर बढ़ रही थी लोगों की भीड़ भी जमा हो रही थी।
विज्ञापन

इस बीच बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे और रामा गार्डन के हाल में अधिकारियों से वार्ता किया। करीब एक घंटे की कवायद के बाद सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा और एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने अभियान रोकने से साफ इंकार कर दिया। इसको लेकर व्यापारियों और अधिकारियों में नोंकझोंक भी हुई। बैठक के बाद अधिकारियों ने एक और जेसीबी बुलाई और दो मशीनों के सहयोग से रामा गार्डन के आगे नाले पर डाली गई स्लैब और पड़ोस में बनी मार्केट की पहली मंजिल पर जाने के लिए नाले पर बनी सीढ़ियों तो तोड़वा दिया।
विज्ञापन


लोगों ने जताई खुशी, मूवी भी बनाई

प्रशासन द्वारा पहली बार बरती गई इस सख्ती को आम जनता, छोटे व्यापारियों व खोखे ठेले वालों ने खूब सराहा। रामा गार्डेन के आगे की स्लैव पर कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने जमकर तालियां बजाई और इस कार्रवाई को संजोकर रखने को मोबाइल से वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल को दिए नाप कर चूना डालने के निर्देश

विशाल टॉकीज से गैस चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण अधिक होने की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पालिका अधिकारी एवं लेखपाल को तलब किया और सड़क की नाप कर सीमा का चिन्ह्ति कर चूना डालवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया चूना के आगे आने वाले हर अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा।


प्रशासन की अग्नि परीक्षा आज
शहर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के अभियान में प्रशासन के लिए मुश्किल भरा समय आ गया है। शुक्रवार को रामा गार्डन से आगे गैस चौराहा होते हुए मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटना है। अब तक व्यापारियों के दबाव में अभियान या तो यहां तक आकर दम तोड़ देता था अथवा औपचारिकता निभा दी जाती थी। मगर गुरुवार को अधिकारियों के तेवर देख यह लग रहा है कि शुक्रवार को मुख्य बाजार में तोड़फोड़ होगी जिसका बड़े व्यापारी विरोध भी करेंगे। अब प्रशासन की असल परीक्षा शुक्रवार को कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed