फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administration engaged in easing the path of Kanwariyas

Pilibhit News: कांवड़ियोेंं की राह आसान करने में जुटा प्रशासन

Fri, 07 Jul 2023 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration engaged in easing the path of Kanwariyas
पीलीभीत। शहर के गौरीशंकर मंदिर तक आने में कांवड़ियों की राह को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। प्रभारी ईओ की ओर से रूट का निरीक्षण कराकर गड्ढों को दिखवाया जा रहा है। गड्ढा होने पर उसे तत्काल भरवाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

श्रवण माह शुरू होने के साथ ही कांवड यात्रा भी जोर शोर से आरंभ हो गई है। इसको लेकर प्रशासन से पहले ही सुरक्षा को लेकर तैयारी में जुटा हुआ था। अब गौरीशंकर मंदिर जाने वाले मार्ग के अलावा तय रुट को ठीक कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से कांवड़ियों की राह में आने वाले गड्ढों को तलाश कर भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए जेई नगर पालिका को जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी ईओ देवेन्द्र सिंह ने बताया तय रूट पर कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जेई को निर्देश दिए गए हैं। काम भी शुरू करा दिया गया है। मंडी में बाहर से आने वाले कांवडि़यों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। इसमें वहां के व्यापारियों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed