{"_id":"642323d0e5708a2fe706473a","slug":"administration-became-active-again-regarding-illegal-colonies-sent-notice-to-three-pilibhit-news-c-4-1-110214-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अवैध कॉलोनियों को लेकर फिर सक्रिय हुुआ प्रशासन, तीन को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अवैध कॉलोनियों को लेकर फिर सक्रिय हुुआ प्रशासन, तीन को भेजा नोटिस
विज्ञापन
बिना लेआउट पास कराए ही शहर के पास विकसित की जा रही थी कॉलोनियां
सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से तीनों को जारी किया गया नोटिस, मांगा गया जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर से लगे आसपास के क्षेत्रों में विकसित की जा रही कॉलोनियों को लेकर एक बार फिर प्रशासन सक्रिय हुआ है। अधिकारियों ने जब जांच की तो विनियमित क्षेत्र में तीन कॉलोनियों का निर्माण होने की बात पता चली। बगैर लेआउट पास कराए ही निर्माण कराया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने तीन को नोटिस जारी किया है।
शहर से सटे क्षेत्रों में धड़ल्ले से विकसित हो रहीं कॉलोनियों को लेकर एक बार फिर से अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। आंकड़ों को देखें तो विनियमित क्षेत्र में मात्र 40 कॉलोनियां ही वैध घोषित की गई हैं, जबकि धरातल पर इससे कहीं अधिक काॅलोनियां हैं। मिल रही शिकायतों के बाद जब कॉलोनियों की जांच कराई गई तो बिना किसी अनुमति के तीन कॉलोनियां विकसित होती मिलीं। इन काॅलोनियों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से संबंधित थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर काम बंद कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कॉलोनी विकसित करने वालों को भी नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। चेतावनी दी गई है यदि बिना लेआउट और मानचित्र पास कराए काॅलोनियों को बनाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
00
इन लोगों को जारी हुआ है नोटिस
सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जांच के दौरान बिना लेआउट के बनाई जा रही चिड़ियादाह कॉलोनी के स्वामी गुरबीर सिंह छावड़ा, राजेंद्र सिंह छावड़ा, मनमोहन सिंह छाबड़ा, टनकपुर रोड पर बनाने वाली कॉलोनी के नारायण लाल, बरेली रोड पर खरुआ मोदी मिल के पास की कॉलोनी के विजय साहनी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
--
शिकायत के बाद जांच कराई गई तो तीन कॉलोनियां विकसित होना पाई गईं। जिनके पास लेआउट मानचित्र पास नहीं था। नोटिस जारी किया गया है। संबंधित थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर काम रुकवाने के लिए कहा गया है।
- डॉ राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट