{"_id":"6599a6a685bdefdc52046f66","slug":"administration-backtracks-by-saying-that-it-is-municipal-land-now-construction-will-take-place-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10390-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नगर पालिका की जमीन होना बताकर प्रशासन हटा पीछे, अब होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नगर पालिका की जमीन होना बताकर प्रशासन हटा पीछे, अब होगा निर्माण
विज्ञापन
टनकपुर रोड पर नेहरू ऊर्जा उघान के पास धार्मिक स्थल पर हिंदू संगठनो के लोगो से वार्ता करते एडीएम
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दूसरे दिन प्रशासन पीछे हट गया। एडीएम ने जमीन पालिका की होना बताकर मामला नगर पालिका के पाले में डाल दिया। वहीं मौके पर पहुंची पालिकाध्यक्ष ने जांच के बाद काम को गति देनेे की बात कही है। इससे पहले दूसरे दिन भी हिंदूवादी संगठनों के जमावाड़ा को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात रही।
टनकपुर हाईवे पर धार्मिक स्थल पर एक दिन पहले हिंदूवादी संगठन के नेताओं सहित मंदिर के आसपास रह रहे लोगों ने मंदिर के निर्माण को प्रशासन द्वारा करवाए जाने का विरोध करते हुए हाईवे जाम कर दिया था। वहीं दूसरे दिन भी हिंदूवादी संगठन नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के न मिलने पर वापस धार्मिक स्थल पर आ गए। इससे एक बार फिर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, सदर कोतवाल नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने कोई हंगामा न करने की बात कही। कहा कि अपर जिलाधिकारी को यहां पर भेजा जाए। जाम और हंगामा की आशंका पर पुलिस और पीएसी वहां पर तैनात रही। शाम को पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल भी मौके पर पहुंचीं। कहा कि यह जमीन पालिका की है और इसकी पूरी पड़ताल कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष की बातें सुनकर वहां एकत्रित लोग काफी हद तक इस फैसले से खुश नजर आए और जय श्रीराम के नारे लगाकर खुशी जाहिर की। इधर शाम को एडीएम राम सिंह गौतम मंदिर स्थल पर पहुंचे। जहां पहले से बैठे हिंदू जागरण मंच सहित अन्य हिंदूवादी संगठन के लोगों ने एडीएम से मंदिर बनवाने की अनुमति मांगी, लेकिन एडीएम ने यह कहकर टाल दिया कि यह जमीन नगर पालिका की बताई गई है। इसका फैसला नगर पालिका द्वारा ही किया जाएगा। देर शाम मामला हल होने के बाद सभी इससे संतुष्ट दिखे।
सुबह से ही होने लगे भजन-कीर्तन
धार्मिक स्थल पर सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। मंदिर में सभी ने भजन कीर्तन करना शुरु कर दिया। पूरे दिन मंदिर में ऐसा ही माहौल बना रहा। इससे लग रहा था कि महिलाएं भी इस मुहिम में शामिल है।
राष्ट्रीय योगी सेना ने दिया ज्ञापन
पीलीभीत। शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर पैर से दीवार को तोड़ने की घटना को लेकर राष्ट्रीय योगी सेना में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने इसमें कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि धार्मिक स्थल की दीवार को पैर से तोड़ा गया है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पदाधिकारियों ने इसमें एसडीएम और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अजय राजपूत, उमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद