फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ADM sought investigation report from SDM in the case of commission

Pilibhit News: कमीशनबाजी के मामले में एडीएम ने एसडीएम से मांगी जांच आख्या

Sun, 16 Jun 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
ADM sought investigation report from SDM in the case of commission
पीलीभीत नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन । फाइल फोटो
पीलीभीत। नगर पालिका के रैन बसेरा के भुगतान में कमीशनबाजी के मामले का अब अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ने संज्ञान लिया है। मामले को लेकर उपजिलाधिकारी सदर से जांच आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन

शहर में हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन की ओर से रैन बसेरा का संचालन किया जा रहा है। संस्था के संचालक पीके गुप्ता ने पालिकाध्यक्ष और उनके पति के अलावा नगर पालिका के लेखाकार पर कमीशन न देने पर भुगतान न करने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। अब इस मामले का एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम सदर व प्रभारी परियोजना अधिकारी देवेंद्र सिंह से जांच आख्या मांगी है। एसडीएम से भुगतान के बावत हुई कार्रवाई की भी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने बताया जांच आख्या मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पालिकाध्यक्ष को हटाने की मांग

- सपा की बैठक में शहर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का उठा मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने आवाज मुखर कर दी है। शनिवार को हुई बैठक में पालिकाध्यक्ष को पद से हटाए जाने की मांग की गई है। आरोप लगाया कि पालिका में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं किया जा रहा है।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर में व्याप्त गंदगी, नगरीय क्षेत्र में बेमौसम नालों की खुदाई से आवागमन अवरुद्ध होने व सड़कों पर फैली नाले की सिल्ट एव पेयजल की समस्या उठाई गई। जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि नगर पालिका परिषद भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त है।

हाल में सामने आए कमीशनखोरी के मामले को उठाते हुए उन्होंने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। बैठक में पार्टी के प्रदेश सचिव असलम जावेद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला प्रवक्ता अमित पाठक, कमलेश कुमार पाल, ज्योति प्रकाश शुक्ला, आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed