फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aditya and Deeksha proved their superiority in running, long jump and high jump.

Pilibhit News: दौड़ और लंबी कूद व ऊंची कूद में आदित्य और दीक्षा ने साबित की श्रेष्ठता

Sat, 04 Oct 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 04 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Aditya and Deeksha proved their superiority in running, long jump and high jump.
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल भिलैइया गांवखेड़ा में शुक्रवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। बालक व बालिकाओं ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक और गोला फेंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन से जीत हासिल की। आदित्य ने 50, 100 और 400 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करके श्रेष्ठता साबित की। दीक्षा ने 100 व 200 मीटर दौड़ के अलावा ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में दीक्षा ने 100 और 200 मीटर दौड़ के अलावा ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संतोषी द्वितीय रहीं। चक्का फेंक और गोला फेंक में सारिका प्रथम और वंदना द्वितीय रहीं। लंबी कूद में नीतू ने प्रथम और संतोषी ने द्वितीय स्थान पाया। प्राथमिक स्तर पर दीपिका ने 50 और 100 मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। दिव्यानी और दृष्टि ने क्रमशः द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग में वंश ने 100 और 200 मीटर दौड़ के अलावा चक्का फेंक व गोला फेंक में भी बाजी मारी। कपिल ने 100 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नीलेश ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम और गोविंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में गोविंद ने प्रथम और राहुल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग में आदित्य ने 50, 100 और 400 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करके श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्णायक समिति में लाल करन और सुशील कुमार दिनकर रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्यामलाल, नीतू गंगवार, सुनील भारती, अजय पाल शर्मा, ललित कुमार, सुमन, तारावती, ओमवती, देवकी सहित विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed