फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ADG warning to policeman

अपराधी को संरक्षण देते मिले तो होगी जेल, नौकरी भी जाएगी: एडीजी

Sun, 12 Jul 2020 07:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
ADG warning to policeman
पूरनपुर। एडीजी बरेली अविनाश चंद्र ने कानपुर हत्याकांड का उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस कर्मी अपराधियों से किसी तरह का संबंध न बनाएं। अगर गोपनीय सूचनाएं लीक होती हैं और कोई पुलिसकर्मी अपराध में संलिप्त या उसे संरक्षण देता मिलता है, तो एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजने के साथ ही नौकरी से भी बर्खास्त किया जाएगा। कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद पुलिसकर्मियों से बातचीत करते वक्त एडीजी ने यह बात कही।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लॉकडाउन के बीच अचानक कोतवाली पहुंचे एडीजी ने लंबित विवेचनाओं की जानकारी कर उन्हें तत्काल निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को कानपुर हत्याकांड से सबक लेने की सीख भी दी। एडीजी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधी से पुलिस की कोई दोस्ती नहीं होनी चाहिए। संरक्षण देने के बजाय अपराधी पर शिकंजा कसा जाए। आप लोग जनता को सम्मान दें और शिकायतों के निस्तारण पर ध्यान केंद्रित करें। शिकायत की जांच में दोनों पक्षों के अलावा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाएं, इससे सच सामने आएगा। दबिश देते वक्त सतर्क रहें। उसमें निगरानी और तलाशी पर ध्यान दें। गांव में अगर कोई नया काम हो रहा हो या बाहरी व्यक्ति पहुंचने की सूचना मिले तो उसे चेक जरूर कर लें। नगर की एक महिला भी एडीजी से मिलने पहुंची। उसने फुसलाकर ले जाई गई अपनी दो बेटियों के बरामद न होने पर नाराजगी जताई। एडीजी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed