{"_id":"66604ff170be23d0ec0b892b","slug":"activists-planted-trees-on-world-environment-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117421-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का लिया संकल्प
विज्ञापन
गन्ना कृषक महाविद्यालय में पौधारोपण करते प्राचार्य व अन्य । स्रोत - महाविद्यालय
पीलीभीत। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में कई स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प किया गया।
वन एवं वन्य जीव प्रभाग सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण को बचाने की शपथ ली गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। प्राकृतिक संसाधनों को बचाकर रखें एवं जल संरक्षण करें। उप वन क्षेत्रीय अधिकारी शेर सिंह ने पुराने वृक्षों को संरक्षण करने का आह्वान किया।
इस दौरान देव ऋषि सक्सेना, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अवनीश कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी नवीन सिंह बोरा,शैलेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, पुष्कर जोशी, अजमेर सिंह, रामाधार मौजूद रहे।
समाधान विकास समिति की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन देवी, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अमित शर्मा, कार्यक्रम संयोजिका गुंजन पांडे, गणेश कुमार, सहायक अध्यापक रामविलास, रवि प्रकाश गुप्ता, ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान समाधान विकास समिति के संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मीकांत शर्मा की ओर से प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें महविश, अंशिका, अक्षिता, परी गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इन्हें पुरस्कार किया गया।
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित कई स्थानों पर पौधरोपण हुआ। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीयसेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
कार्यक्रम अधिकारी शाहिद खान, शोभना मिश्रा, अनूप शुक्ला मौजूद रहे। नेकी की दीवार संस्था की ओर से गुरुद्वारों में भी पौधरोपण कराने का अभियान चलाया गया। डीएफओ मनीष सिंह, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह, बलजीत सिंह खैहरा, कुलदीप सिंह, चतविंदर सिंह, अशोक खंडेलवाल मौजूद रहे।
बुद्धम सेवा समिति की ओर से भी पौधरोपण किया गया। विकास सागर, प्रदीप सागर, हीरालाल सागर, गौतम सागर, राजीव सागर आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। ड्रीम ड्रामा आर्ट्स वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव बैरा में सड़क किनारे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सोसायटी के निदेशक शशांक शंखधार, सचिन सक्सेना, संजय शुक्ला, कुबेर कुमार, अर्पित कुमार, सुदेश कुमार, देवरिषी शंखधार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। ब्लॉक परिसर में पौधारोपण किया गया, जिसका बीडीओ शिरीष वर्मा ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बिलसंडा। ग्रामीण किसान कल्याण समिति बेहटी के तत्वावधान में जन जागरण यात्रा निकालने के साथ पौधरोपण किया गया।
यात्रा का शुभारंभ कृष्ण नरेश महाविद्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष डीके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। बाद में कृष्णा नरेश महाविद्यालय, पेट्रोल पंप, भाजपा कार्यालय, आरएमसीपी एकादमी के अलावा थाना परिसर में पौधरोपण किया गया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने भी पौधे रोपे।
जन जागरण यात्रा में नरेंद्र मोहन सक्सेना, सीताराम राठौर, आशीष सक्सेना, विक्रम नरेश जायसवाल, अवनीश जायसवाल, वैभव सक्सेना, मुकेश सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।
अमरिया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, एसआई संजीव तोमर, ज्ञानेंद्र सिंह, मुनीर अहमद, सोनी राजौर, अंकुर कुमार बालिया, प्रमोद कुमार, दीवेश कुमार, सिंधू मलिक ने कई पौधे लगाए।
--
मुस्तफाबाद में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
कलीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में पीलीभीत टाइगर रिजर्व और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने की शुरुआत की गई। पहले दिन मुस्तफाबाद में शिविर लगाया गया। शिविर 22 जून तक चलेंगे।
बुधवार को चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक कुमार, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक मनीष सिंह, वन्यजीव कार्यकर्ता वैशाली सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शाम चार बजे तक चले इस शिविर में 125 से अधिक ग्रामीणों एवं वन कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उनको निशुल्क दवाएं दी गईं। इस अवसर पर महोफ के वन क्षेत्राधिकारी सहेंद्र यादव, रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति के सदस्य डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री, अवैतनिक सचिव कौशलेंद्र भदौरिया, डॉक्टर प्रभात मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
--
पर्यावरण दिवस पर हुई गोष्ठी और पौधरोपण
बीसलपुर। शफी डिग्री कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार, रंजना गौतम, समन्वयक अनीस बेग, एकेडमिक इंचार्ज फहीम सिद्दीकी ने विचार रखे। संचालन रविन्द्र पाल सिंह गंगवार ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर और निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी की देखरेख में पौधरोपण किया गया। संवाद