फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action will be taken if the honorarium of caretakers is not paid.

Pilibhit News: केयर टेकरों के मानदेय का भुगतान न होने पर होगी कार्रवाई

Fri, 17 Oct 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the honorarium of caretakers is not paid.
पीलीभीत। दीपावली पर्व पर केयर टेकरों के मानदेय का भुगतान किए जाने को लेकर डीपीआरओ ने निर्देश जारी किए हैं। भुगतान समय से न होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 720 ग्राम पंचायत है। इसमें हर पंचायत में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य कराया गया है। इसमें स्वयं सहायता समूह की ओर से केयर टेकरों को रखा गया है, जिससे इनकी साफ-सफाई व्यवस्था के साथ सही से संचालन हो सके। पिछले करीब तीन माह से केयर टेकरों का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार इसको लेकर शिकायतें भी की जा रही है। अब दीपावली का त्योहार भी आ गया है। ऐसे में पर्व को देखते डीपीआरओ रोहित भारती ने सभी ब्लाॅकों के एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर निर्देश जारी किए हैं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि केयर टेकरों के भुगतान को लेकर निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed