{"_id":"679290f48f3b48a1fe070c2a","slug":"action-is-certain-to-be-taken-against-six-lekhpals-in-the-land-acquisition-case-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-129539-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भूमि अधिग्रहण घोटाले में पीलीभीत के छह लेखपालों पर गाज गिरना तय, जिला प्रशासन के पास पहुंची रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भूमि अधिग्रहण घोटाले में पीलीभीत के छह लेखपालों पर गाज गिरना तय, जिला प्रशासन के पास पहुंची रिपोर्ट
Fri, 24 Jan 2025 03:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/पीलीभीत
Updated Fri, 24 Jan 2025 03:40 PM IST
सार
बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के जमीन अधिग्रहण में घोटाले का खुलासा हुआ था। जांच में लेखपालों की संलिप्ता पाई गई। इस मामले में अमरिया तहसील के छह लेखपालों पर कार्रवाई तय हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण में घपलेबाजी के मामले में पीलीभीत की अमरिया तहसील के छह लेखपालों पर कार्रवाई तय हो गई है। सहायक आयुक्त की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन कभी भी इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। जमीन अधिग्रहण मामले की जांच रिपोर्ट में परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में इनकी लापरवाही तय की गई है।
विज्ञापन
पीलीभीत से गुजरे बरेली-सितारगंज हाईवे के निर्माण के लिए अगस्त 2024 में भूमि अधिग्रहण और परिसंपत्तियों के मुआवजे का मूल्यांकन कराया गया था। मामले में राजस्व कर्मियों और एनएच की टीम ने जांच कर रिपोर्ट दी। एनएच के नवागत पीडी ने बरेली में कार्यभार ग्रहण किया तो मुआवजे में कई गड़बड़ियां सामने आईं। भूमि अधिग्रहण मामले में कई खुलासे हुए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सहायक आयुक्त प्रीती जायसवाल को जांच अधिकारी बनाया। जांच अधिकारी ने अमरिया और जहानाबाद में आकर जांच की थी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई। रिपोर्ट में राजस्व कर्मियों पर परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। जांच रिपोर्ट पीलीभीत प्रशासन को भी मिली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अमरिया तहसील के छह लेखपाल दोषी पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद इन लेखपालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। एडीएम ऋतु पूनिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।