फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Across the district joy Celebrating Raksha Bandhan festival

जिले भर में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन पर्व

Sat, 29 Aug 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 29 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Across the district joy Celebrating Raksha Bandhan festival

भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शहर सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बहनें भाईयों को राखियां बांधने निकल पड़ी। इसके चलते बस, ट्रेन एवं अन्य वाहनों में काफी भीड़ रही। देर शाम तक यह सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

पर्व को लेकर शनिवार सुबह से सड़कों पर भाई बहनों का रैला उमड़ पड़ा। सुबह से ही ट्रेनों बसों से लेकर डग्गामार मैजिक व थ्रीव्हीलर खचाखच भरे दिखाई दिए। घरों में सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। वहीं भाईयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देकर उपहार सौंपे। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं सुबह तड़के से ही महिलाओं के अपने दूर दराज रहने वाले भाईयों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते शहर की सड़कों और प्रमुख चौराहों पर भीड़ रही। रोडवेज बसों और ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी रही। मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। ग्राहकों ने त्योहार पर मावा की मिठाई से परहेज करते हुए छेने और बेसन से बनी मिठाई को अधिक तवज्जो दी। देर शाम तक लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र मेें रक्षाबंधन का पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों के तिलक कर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर ट्रेन बसों में खासी भीड़ रही। मिठाई और राखियों की दुकानों में शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने व्रत रहकर अपने भाइयों की कलाईयों पर राखियां बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने बहनों को दक्षिणा दी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसको लेकर बाजारों में राखियों और मिठाई की जमकर बिक्री हुई। त्योहार की वजह से ट्रेनों और बसों में काफी भीड़ देखी गई। ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण प्रवेश करने को लेकर यात्रियों में काफी मारा मारी रही। कुछ यात्री तो जान जोखिम में डालकर कंपार्टमेंट में इमरजेंसी खिड़की से घुसते देखे गए। सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन बड़े पैमाने पर रहा।
चुर्रासकतपुर। क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाईयों पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
दियोरिया। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने अपने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
बिलसंडा। कस्बा समेत आसपास इलाकों में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं भाईयों ने भी रक्षा का वचन देने के साथ ही उपहार भी दिए। त्योहार के चलते बाजार में भी खासी रौनक रही। तमाम लोग बसों और मैजिक वाहनों की छतों पर बैठकर अपने गंतव्य को गए। लोगों ने बाजार से राखियों और मिठाईयों की खरीदारी की।
न्यूरिया। कस्बे समेत आसपास क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते मिठाई और राखी की दुकानों पर भारी भीड़ रही। मैजिक वाहनों व बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही।
जहानाबाद। यहां भी रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। त्योहार के चलते बाहर से आने वाली बसें और अन्य प्राइवेट वाहन यात्रियों से ठसाठस भरे दिखाई दिए।

मझोला। कस्बे में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों को राखियां बांधी। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। कस्बे में देर शाम तक आवाजाही का सिलसिला चलता रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed