{"_id":"661e7d10ee4e1f060a0bdaeb","slug":"acquisition-of-magic-and-autopassengers-lost-in-search-of-vehicles-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114881-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मैजिक और ऑटो का अधिग्रहण... वाहनों की तलाश में भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मैजिक और ऑटो का अधिग्रहण... वाहनों की तलाश में भटके यात्री
विज्ञापन
शहर के असम चौराहे के पास पूरनपुर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़े लोग । संवाद
स्थानीय मार्गों पर नहीं चल रहीं रोडवेज बसें, पूर्णागिरि से आने वाले यात्री देर रात तक होते रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़े और छोटे वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। इनमें बीसलपुर, पूरनपुर और अन्य स्थानीय मार्गों पर चलने वाले मैजिक व ऑटो भी शामिल हैं। ऐसे में यात्रियों को वाहनों की तलाश में भटकना पड़ रहा है।
जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान कार्मिकों को मतदान स्थल तक पहुंचाने, अधिकारियों और पुलिस के लिए प्रशासन ने सोमवार से वाहनों का अधिग्रहण शुरू किया। वाहनों का अधिग्रहण हुआ तो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं।
सवारी वाहनों की तलाश में पूरे दिन यात्री इधर से उधर भटकते दिखे। दोपहर करीब एक बजे शहर के असम चौराहे पर यात्रियों की भीड़ थी। रोडवेज और निजी बस तो दूर निजी वाहन भी नहीं मिले। काफी देर भटकने के बाद यात्री जैसे-तैसे गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
यही नजारा छतरी चौराहे और माधोटांडा मार्ग के पास दिखा। यात्रियों की इस समस्या से पीलीभीत डिपो के अधिकारी अनजान रहे। स्थानीय मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। अगर कहीं ऐसी समस्या है, तो वह हमारे नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है।
-
देर रात तक भटकते दिखे श्रद्धालु
वाहनों का अधिग्रहण हो जाने से पूर्णागिरि जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। शाम करीब पांच बजे छतरी चौराहे के पास कई श्रद्धालु टनकपुर जाने वाले सवारी वाहन की तलाश में दिखे।
-
यात्रियों की मजबूरी का निजी वाहन चालकों ने उठाया फायदा
निजी वाहन चालकों ने यात्रियों की मजबूरी का जमकर फायदा उठाया। यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ने के लिए चालकों ने मनमर्जी राशि वसूली।