फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

Pilibhit News: कोहरे में खराब सड़क पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

Mon, 02 Jan 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
acident
पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर रविवार रात हादसे की मुख्य वजह खराब सड़क और कोहरे में तेज रफ्तार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली की गलत चाल रही। अंधेरे में तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली के ओवरटेक करने के दौरान चालक कार से संतुलन खो बैठा। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान तेज धमाका हुआ, कार की टक्कर लगते ही खोखा करीब दस फुट दूर जा गिरा, बाद में कार कच्ची दीवार से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

माधोटांडा रोड पर आए दिन हादसे होते हैं। कई जगह सड़क टूटी है। सड़क पर सफेद पट्टी व कैट आई न होने से रात में सड़क का अंदाजा ही नहीं रहता। इतना ही नहीं यहा बेतरतीब ब्रेकर भी बने हुए है। गांवों के पास कोई संकेतक बोर्ड भी नहीं है। यही कारण रहा कि रविवार को बरेली से चूका घूमने आए सैलानियों की कार लौटते समय रास्ते में देवीपुरा गांव के पास पलट गई। घायलों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के ओवरटेक करने के कारण हादसा हुआ। हादसे में बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी निवासी प्रज्जवल और नीतेश की मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त सुबोध, राजवीर और सारांश बरेली के अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

इधर देवीपुरा गांव के लोगों ने बताया कि रात में साढ़े सात बजे एकाएक तेज धमाके की आवाज हुई। इससे सभी लोग घबराकर उठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी। हादसे के दौरान अगर खोखे पर कोई बैठा होता तो उसकी भी मौत हो जाती। कार की टक्कर से खोखा करीब दस फुट दूर जाकर गिरा, बाद में कार कच्ची दीवार से टकराकर पलट गई। ग्रामीणों ने ही युवकों को किसी तरह से कार बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed