{"_id":"6a29c343dba2140ba9033091","slug":"accused-who-escaped-from-police-custody-caught-again-case-registered-against-two-constables-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161497-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे दिन भी पकड़ा गया पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, दो सिपाहियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे दिन भी पकड़ा गया पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, दो सिपाहियों पर केस
विज्ञापन
बीसलपुर। पुलिस की कस्टडी से मंगलवार को भागा आरोपी बुधवार को दूसरे दिन भी नहीं मिला है। इस मामले में आरोपी और दोनों सिपाहियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया है। इस घटना ने क्षेत्रीय पुलिस की सक्रियता की भी पोल खोलकर रख दिया है।
बीसलपुर कोतवाली का सिपाही प्रबल प्रताप, प्रशिक्षु सिपाही भानु मंगलवार दोपहर चोरी के आरोपी मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सुल्तान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बाइक से वापस कोतवाली लेकर जा रहे थे। रास्ते में अस्पताल चौराहे के पास सुल्तान दोनों सिपाहियों को चकमा देकर भाग गया था। सिपाहियों ने कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला को पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने सुल्तान की तलाश में छापे मारे, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सिपाही प्रबल प्रताप को मंगलवार को ही निलंबित कर दिया था। प्रशिक्षु होने के कारण दूसरे सिपाही भानु को निलंबित नहीं किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार ने कोतवाली में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में भागे आरोपी मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सुल्तान, कोतवाली के दोनों सिपाहियों प्रबल प्रताप और भानु को नामजद किया गया है। संवाद