फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of abetment to suicide for not paying extortion

Pilibhit News: रंगदारी नहीं देने पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of abetment to suicide for not paying extortion
वीरेंद्र कुमार फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वैदखेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार ने नौ जनवरी को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों का आरोप है कि एक युवक वीरेंद्र से 40 हजार की रंगदारी मांग रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव वैदखेड़ा निवासी प्रेमवती ने बताया कि वह बरेली के भुता में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही है। देवर वीरेंद्र कुमार अपनी बहन के घर बीसलपुर के गांव जसोली में रहता था। वैदखेड़ा में सिर्फ उसके ससुर रहते हैं। नौ जनवरी को देवर के मोबाइल पर गांव वैदखेड़ा निवासी एक युवक का फोन आया। उसने देवर से 40 हजार की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उसके देवर ने रंगदारी देने से मना किया, तो उसे फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे देवर डर गया। कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देवर ने उससे भी बात कराई। मगर युवक मानने को तैयार नहीं था। तभी आरोपी ने देवर को रात पौने नौ बजे गांव बुला लिया। वहां उसे प्रताड़ित किया, आत्महत्या के लिए उकसाया और धमकी दी। इससे उसके देवर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बीसलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते वीरेंद्र के परिवार वाले। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते वीरेंद्र के परिवार वाले। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed