फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accused man attacked the constable with a knife in Pilibhit

पीलीभीत में पुलिस पर हमला: युवक ने सिपाही के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर हालत में बरेली रेफर

Tue, 20 Aug 2024 12:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 12:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दुस्साहसिक घटना हुई है। झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाही पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। उसने सिपाही के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
accused man attacked the constable with a knife in Pilibhit
घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में दो भाइयों के झगड़े की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही पर हमला कर दिया गया। समझाने के दौरान छोटे भाई ने सिपाही के पेट में चाकू घोंप दिया। साथी पुलिसकर्मी घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ सिटी समेत अफसर भी वहां पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ की है। गांव निवासी शेर सिंह ने सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे डायल 112 पर फोन कर झगड़े की सूचना दी थी। इस पर पीआरवी 5920 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने जानकारी जुटाने के बाद दोनों भाइयों को समझाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी अमन आक्रोशित होने लगा। उसने सिपाही राशिद के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। 
विज्ञापन




घायल सिपाही बरेली रेफर 
एएसपी विक्रम दहिया ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हाल जाना। सूचना के बाद सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों के साथ घायल का हाल देखकर जरूरी उपचार शुरू कराया। हालांकि प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने घायल सिपाही को बरेली रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घायल सिपाही को हायर सेंटर ले जाकर भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

घटना के बाद दौड़ती रही पुलिस अफसरों की गाड़ियां
सिपाही पर हमले की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन शहर कोतवाल नरेश त्यागी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय और डायल 112 के प्रभारी मुकेश शुक्ला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कुछ ही देर में एएसपी विक्रम दहिया, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी वहां पहुंच गए। सिपाही की हालत को लेकर चिकित्सकों से जानकारी जुटाई। निजी अस्पताल के सर्जन को भी मेडिकल कॉलेज बुलाया गया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए भिजवाया गया।

परिजनों को दी घटना की जानकारी
घायल सिपाही राशिद मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है। वह शहर की आवास विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन बरेली स्थित हायर सेंटर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed