{"_id":"5f9873298ebc3e9be83ae46f","slug":"accused-arrested-pilibhit-news-bly4249104131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक जेल भेजा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिक्षक।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पांच साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले शिक्षक का पुलिस ने दूसरे दिन चालान कर दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया। जिला महिला अस्पताल से आई मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस आज पीड़ित छात्रा के कोर्ट में बयान कराएगी।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पांच साल की बेटी सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही एक शिक्षक के घर कोचिंग में पढ़ने गई थी। उसके साथ में एक और बच्ची भी वहां पढ़ने गई थी। वहां शिक्षक ने मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दरिंदगी की। वहां से छूटने के बाद छात्रा जब घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। मां ने बताया कि बच्ची बेहद परेशान थी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। कपड़ों में भी खून लगा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला पुलिस के साथ पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुष्कर्मी शिक्षक को करगैना चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को चालान कर दिया। इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। अब बुधवार को छात्रा के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।