फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused arrested for cheating in the name of passing NDA exam

Pilibhit News: एनडीए की परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of passing NDA exam
आरोपी रजनीकांत - फोटो : 1
पीलीभीत। एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कराने और 12वीं कक्षा में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 4.49 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली संपर्कों वाला बताकर अभिभावकों से रकम वसूली थी। पीड़ित की शिकायत पर दर्ज रिपोर्ट में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के आधार पर आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शहर के नकटादाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार थाना कोतवाली में 16 जुलाई 2025 को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनके पुत्र राज दिवान ने कक्षा 6 से 11वीं तक राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर (राजस्थान) में शिक्षा प्राप्त की थी। वर्ष 2024 में 11वीं में फेल होने की सूचना मिलने पर वे स्कूल पहुंचे, जहां क्लास टीचर जेके शर्मा से मुलाकात हुई। क्लास टीचर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका एक खास परिचित देहरादून जिले के थाना राजपुर के किशनपुर से रजनीकांत शर्मा है, जो 12वीं में एडमिशन और एनडीए परीक्षा पास कराने की गारंटी ले सकता है। इसी भरोसे पर पीड़ित को देहरादून बुलाया गया। अभिभावक जब उससे उत्तराखंड जाकर मिले तो आरोपी रजनीकांत शर्मा ने वर्ष 2024-25 में 12वीं में एडमिशन और एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कराने की गारंटी देकर अलग-अलग तिथियों में यूपीआई समेत अन्य माध्यमों से कुल 4,49,500 रुपये ले लिए।
विज्ञापन

निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद न तो 12वीं में प्रवेश कराया गया और न ही एनडीए से संबंधित कोई प्रक्रिया पूरी हुई। जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का वर्तमान पता थाना कोलवा, गोवा में पाया गया। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त कर पुलिस टीम ने 21 फरवरी को गोवा में दबिश देकर आरोपी रजनीकांत को सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार का चालान किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed