{"_id":"6704114d20181547870fcdaf","slug":"accusation-of-assault-and-attempted-murder-report-filed-against-postmaster-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123643-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप, पोस्टमास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप, पोस्टमास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र की अवध नगर कॉलोनी निवासी मधुरानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 जून 1997 को नरेश कुमार के साथ हुई थी। उसका पति पोस्टमास्टर है। जिसकी वर्तमान में लखीमपुर के पलिया पोस्ट ऑफिस में तैनाती है।
आरोप है कि लंबे समय से पति उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रह रहा है। खर्चे के लिए रुपये देना भी बंद कर दिए हैं। पूर्व में हत्या की कोशिश भी की। आरोप है कि खाने में नशीली दवाएं देकर मानसिक बीमार घोषित करने का प्रयास भी किया है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।