{"_id":"64fcba136470273aae041cf4","slug":"accountant-caught-taking-bribe-of-rs-5000-suspended-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3932-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच हजार की घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच हजार की घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल निलंबित
Sun, 10 Sep 2023 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कलीनगर तहसील में तैनात लेखपाल कांता प्रसाद को विरासत दर्ज करने के लिए किसान से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। उसकी पत्रावली तैयार कराई जा रही है। जल्द ही विभागीय जांच भी शुरू कराई जाएगी।
लेखपाल केके सागर ने क्षेत्र के गांव भीमपुर नौगजा निवासी किसान कांता प्रसाद से विरासत दर्ज करने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रुपये ने मिलने पर लेखपाल कांता प्रसाद को एक साल से टरका रहा था। परेशान होकर कांता प्रसाद ने चार सितंबर को बरेली के एंटी करप्शन ब्यूरो में इसकी शिकायत की थी।
शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने कलीनगर तहसील पहुंचकर लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। गजरौला थाने में लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच कराने के लिए पत्रावली तैयार कराई जा रही है। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी।