{"_id":"587788574f1c1b1729bab0ee","slug":"accidental-death-of-the-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मासूम की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद रिछौला चौकी पुलिस चालक को हिरासत में लेने के साथ ही कार कब्जे में ले ली। करीब चार साल पहले माधोटांडा क्षेत्र के महादिया गांव निवासी प्रेमचंद राजपूत की पत्नी नन्हीं देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद से उनका बेटा अरुण अपनी ननिहाल न्यूरिया के मरौरी गांव में रह रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर पांच वर्षीय अरुण, उसकी नानी ओमवती और मौसी गोदावरी बांसखेड़ा गांव अपने रिश्तेदार सियाराम के घर जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर बांसखेड़ा गांव के पास तीनों प्राइवेट बस से उतरने के बाद तीनों सड़क पार कर रहे थे। तभी माधोटांडा की ओर से आयी एक कार ने अरूण को कुचल दिया। इसमें गंभीर चोटें ओन से अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने दौड़कर कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर यूपी 100 डायल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इधर, हादसे के बाद भाग रही कार को मय चालक रिछौला पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया गया। चौकी प्रभारी पान सिंह ने बताया कि परिवार वालों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन