फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

सांड़ के हमले में किसान की मौत

Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
accident
कलीनगर (पीलीभीत)। ककरौआ गांव में मवेशियों के लिए चारा काटने गए किसान मनोहर लाल पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने सांड़ को भगाया। घायल किसान को पूरनपुर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी बादशाह सरोज ने बताया कि उसके तहेरे भाई 45 वर्षीय मनोहर लाल का गांव के बाहर खेत है। गन्ने के साथ खेत के कुछ हिस्से में मवेशियों के खाने के लिए चारा भी लगा रखा है। उन्होंने बताया कि मनोहर लाल मंगलवार को करीब दस बजे मवेशियों के लिए चारा काटने खेत पर पहुंचे। जैसे ही उन्होंने चारा काटना शुरू किया। अचानक पीछे से आए सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गए, इसके बाद भी सांड़ हमलावर रहा। मनोहर लाल के चीखने पर कई लोग जमा हो गए, बमुश्किल सांड़ को वहां से भगाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद एसआई गणेश सिंह को जिला अस्पताल भेजा, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। किसान के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed