{"_id":"613e42548ebc3e17183efadd","slug":"accident-pilibhit-news-bly459394580","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में उत्तराखंड के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में उत्तराखंड के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में बाइक से किसी काम से आ रहे युवक को सामने आ रही बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक युवक हेलमेट पहने हुए था।
उत्तराखंड के चंपावत जिले के थाना बनवसा क्षेत्र के रहने वाले रंगीलाल ने बताया कि उनका 40 वर्षीय बेटा अमन बरखेड़ा क्षेत्र के कस्बे में स्थित एक होटल पर नौकरी करता था। शनिवार शाम को वह होटल से फ्री होने के बाद किसी काम से आठ बजे बाइक से शहर आ रहा था। तभी थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के जंगरौली पुल के समीप सामने से आ रही बुलेट सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन- फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार वालों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।