{"_id":"6054ec428ebc3e59220c5e80","slug":"accident-pilibhit-news-bly4411977142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुआल के ढेर से घुसी कार में अचानक लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुआल के ढेर से घुसी कार में अचानक लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। पुआल के ढेर में घुसी कार में अचानक आग लग गई। जल रही कार से बमुश्किल दूसरे गेट से निकलकर चालक ने अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथ और पैर मामूली रूप से झुलस गए।
घटना बृहस्पतिवार देर शाम को गांव उदरहा के समीप की है। गांव खानपुर पडरी निवासी लवप्रीत सिंह बृहस्पतिवार को अपने दोस्त की शादी में शामिल होने को गांव डूडा गया था। समारोह में शामिल होकर लवप्रीत सिंह कार से घर लौट रहा था। लवप्रीत सिंह कार में अकेला था। गांव डूडा के समीप कार सड़क किनारे पड़े पुआल के ढेर में घुस गई। इस दौरान अचानक कार में आग लग गई। जल रही कार से लवप्रीत सिंह ने निकलने का प्रयास किया, मगर ड्राइवर साइड का गेट न खुलने पर उसने दूसरी ओर का गेट खोलकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। हालांकि मामूली रूप से उसके हाथ व पैर झुलस गए।