फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार मैजिक, शाहजहांपुर के छात्र की मौत, दो घायल

Fri, 31 Jan 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
accident
बीसलपुर। बाईपास रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार रात मैजिक वाहन गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा। इससे एक बालक की मौत हो गई, जबकि मैजिक वाहन में उसके साथ बैठे दो रिश्तेदार घायल हो गए। ये लोग तिलक समारोह से शाहजहांपुर के निगोही लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव परा रम्पुरा निवासी कमल तिवारी बुधवार रात करीब 11 बजे परिवार के तीन सदस्यों के साथ बंडा में रिश्तेदारी में हुए तिलक समारोह में गए थे। वह तिलक कराकर मैजिक से बीसलपुर होते हुए अपने घर लौट रहे थे। बीसलपुर में बाईपास रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मैजिक वाहन गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा। हादसे में मैजिक सवार कमल तिवारी का सात वर्षीय पुत्र रमन, उनके परिवार के ही पप्पू और जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने रमन को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। रमन गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। हादसे के बाद पीड़ितों के घर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाल केशव तिवारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने से रिपोर्ट दर्ज नही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed