फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

पंपिंग सेट की हौदिया डूबकर अधेड़ की मौत

Sat, 17 Aug 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
accident
शाहगढ़। गांव करनापुर शाहगढ़ निवासी 45 वर्षीय रामनरेश का शव पड़ोस के गांव चतुर्भुजपुर में पंपिंग सेट की हौदिया में मिलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार करते हुए इसे हादसा बताया। मृतक के अधिक नशा करने के कारण डूबने की आशंका जताई गई। पुलिस ने जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव कटपुरा निवासी गुरजिंदर सिंह का चतुर्भुजपुर में फार्म है। फार्म हाउस परिसर में पंपिंग सेट में ताला लगा रहता है। पंपिंग सेट की मोटर ऑटोमेटिक चलती है। बृहस्पतिवार को हौदिया में रामनरेश का शव पड़ा मिला। रामनरेश वहां पर पानी पीने के लिए गए थे। उनको वहां जाते कुछ लोगों ने भी देखा था। शव मिलने पर भीड़ जमा हो गई। परिजन भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनरेश के बड़े भाई राजाराम और पत्नी सुमन ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। रामनरेश शराब का नशा अधिक करते थे। इसी में उनके हौदिया में पानी पीते वक्त गिरने और डूबकर मौत का अंदेशा जताया। कानूनी कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। मृतक के दो पुत्र महेंद्र (25), जितेंद्र (14), पुत्री नीलम (30), शशिबाला (17) हैं। सीओ कमल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed